About me
हेलो दोस्तों,
मेरा नाम मेघना जैसवाल है, इस वेबसाइट की राइटर और फोटोग्राफर. आज हमारी वेबसाइट को 2 साल से ऊपर हो गये है तो सोचा की क्यों अज हम खुद को आप सबसे मिलाये. हमे खाना बनाने का हमेशा से ही शौक था पर हमने अच्छे से खाना बनाना शादी के बाद ही शुरू किया. शुरू में हमने इन्टरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट देखी है पर हमने देखा की हिन्दी की वेबसाइट बहुत कम है तो हमने सोचा की क्यों न हिन्दी की वेबसाइट से शुरुआत की जाए. और कभी कभी ऐसा भी होता है जब आप कोई रेसिपी बनाते हो तब वो पहली बार में ही बहुत अच्छी बन जाती है और फिर जब आप दुबारा से कुछ हफ्तों के बाद उसे बनाते है तब अच्छे से ध्यान नही रहती तो हम अपनी वेबसाइट पर जाकर देख लेते है तो इससे हमे भी बहुत आराम हो जाता है. हम उम्मीद करते है की हमारी इस वेबसाइट हमारी तरह बहुत सारे लोगो को आराम मिलेगा. आप इसी तरह कमेंट करके हमारा उत्साह बड़ाते रहिये.
हमे लगता है की खाना बनाना बहुत ही आसान होता है और कोई भी खाना बना सकता है (Anyone can cook), अगर आप अच्छे से देखकर और प्यार से कुछ भी बनायेगे तो वो अच्छी जरूर बनेगी. अगर आपका कोई भी सवाल या फिर कोई भी शिकायत हो या फिर कोई भी रिक्वेस्ट किसी भी रेसिपी के लिए तो आप हमे मेल कर सकते है या फिर फेसबुक पेज पर कमेंटऔर मेसेज कर सकते है.
mail id: [email protected]
facebook page: hoteasyrecipes

Leave a Reply